Weather Update – कल कैसा रहेगा मौसम

  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहनी संभावना है और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। दिल्ली में तापमान 27…

Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

ef10288bcbc0f8136cb58337ac2799ef
 

25

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहनी संभावना है और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। दिल्ली में तापमान 27 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

मुंबई में सामान्‍यत: आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्‍यम बारिश की संभावना है। मुंबई का तापमान 27 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जतायी गयी है।

चेन्नई में भी बादल छाए रहने की संभावना है और मध्‍यम बारिश या बूंदा-बांदी की संभावना है। यहां तापमान 27 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। 
कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और एक या दो स्‍थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। यहां का न्यूनतम तापमान 27 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

जम्‍मू-कश्‍मीर के श्रीनगर में सामान्‍यत: आसमान साफ ​​रहेगा और दोपहर या शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते है। न्‍यूनतम तापमान 16 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है।

जम्मू में भी आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है।यहां दोपहर या शाम को कहीं कहीं बादल छाए रह सकते हैं। यहां का तापमान 24 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 
लेह में सामान्‍यत: बादल छाए रहने की संभावना है। यहां धूल भरी आंधी चलने के साथ बरसात होने की संभावना व्यक्त की गयी है। यहां न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम  से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 

गुवाहाटी में भी सामान्य रूप से बादल छाए रहने और सामान्‍य बारिश की संभावना जतायी गयी है। यहां का तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 

पोर्ट ब्‍लेयर में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जतायी गयी है और एक या दो स्‍थान पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां का तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

ईटानगर में सामान्यत: बादल छाए रहने और मध्‍यम बारिश की संभावना जतायी गयी है। यहां का  तापमान 23 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 

इंफाल में भी सामान्य रूप से बादल छाए रहने और सामान्‍य बारिश की संभावना है। यहां का न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की उम्‍मीद है।

शिलांग में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है। यहां तापमान 17 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

आइजोल में भी सामान्‍यत: बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना है। यहां का तापमान 18 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।