Weather Report :फिर से बदला मौसम, मैदानी इलाकों में दिन में हुई गर्मी, पहाड़ों पर हो रही है बर्फबारी

Smriti Nigam
3 Min Read

इस समय मैदानी इलाकों में दिन में गर्मी है और सुबह और शाम ठंड कुछ बढ़ रही है। वहीं बीते 24 घंटे में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से लेकर अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में बारिश भी हुई।

new-modern

उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। दिन में गर्मी है और सुबह शाम और रात में ठंड है। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान कई जगह पर बारिश भी हुई है। पहाड़ी राज्यों में ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 और 27 फरवरी को मध्य भारत में आंधी, ओलावृष्टि के साथ बारिश का दौर शुरू होगा और कुछ इलाकों में बिजली भी गिर सकती है।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि 29 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित हो रहा है जिसका असर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में दिखाई देगा। इसकी वजह से मैदानी इलाकों में एक से चार मार्च तक बारिश हो सकती है और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 3 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी वर्षा और बर्फबारी भी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे में उड़ीसा के अलग-अलग स्थान पर भारी वर्षा होगी। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले इलाकों, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और तेलंगाना के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की से लेकर भारी बारिश हुई।

इस सप्ताह उत्तराखंड में हिमालय क्षेत्र में काफी बर्फ पड़ी है। रविवार को जब बादल यहां से छटे तो हिमालय चांदी की तरह चमकने लगा जिससे सभी पर्यटक मंत्रमुक्त हो गए। बर्फबारी के बाद पर्यटक हिम नगरी मुनस्यारी का रुख करने लगे। इस सप्ताह धारचूला और मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर काफी बर्फबारी हुई। कालामुनि, खलिया, पातलथौड़, हंसलिंग, पंचाचूली, नाग्निधुरा और छिपलाकोट बर्फ से ढक गए हैं। धारचूला के व्यास और दारमा घाटी में भी खूब बर्फबारी हुई है।

बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में फिर से मौसम बदलेगा। सोमवार से 2 मार्च तक यहां भारी बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है। इसे येलो अलर्ट में जारी कर दिया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव आएगा। इस दौरान तापमान भी काम हो जाएगा। शनिवार रात को शिमला और सोलन का न्यूनतम पारा शून्य रहा। प्रदेश के नौ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। तेज हवाएं चलने के चलते अधिकांश क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहा।

TAGGED: , ,