नौ व दस जनवरी को बदलेगा मौसम का मिजाज , येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 9 जनवरी से मौसम का मिजाज बदल सकता है। व‍िभाग के अनुसार…

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 9 जनवरी से मौसम का मिजाज बदल सकता है। व‍िभाग के अनुसार 9 और 10 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई जा रही हैं। अगले पांच दिनों के लिए मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।इसके साथ ही उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कुछ इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में सुबह और शाम के समय मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

एक दिन पहले मौसम विभाग ने 2024 के पहले सप्ताह के दौरान सुबह और रात के दौरान घने कोहरे को लेकर देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।