तरबूज सेहत के लिए वरदान लेकिन अगर की इन गलतियों को नजरअंदाज तो बन सकता है जहर

गर्मियों में जब लू और धूप परेशान कर रही होती है तब अगर सामने से ठंडा तरबूज आ जाए तो मन झट से खिल उठता…

गर्मियों में जब लू और धूप परेशान कर रही होती है तब अगर सामने से ठंडा तरबूज आ जाए तो मन झट से खिल उठता है। मीठा रसदार और ठंडा तरबूज सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि शरीर को ठंडक देने और पानी की कमी पूरी करने के लिए भी बहुत काम आता है। लेकिन बहुत से लोग इसे खाते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो फायदे की जगह नुकसान दे जाती हैं।

तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। साथ ही इसमें कई जरूरी तत्व होते हैं जो शरीर को गर्मी से बचाते हैं। मगर अगर इसे गलत तरीके से खाया जाए तो ये नुकसान पहुंचा सकता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अक्सर लोग खाना खाते ही तरबूज भी खा लेते हैं। ऐसा करना पेट के लिए ठीक नहीं होता। इससे पेट फूलने और गैस बनने की शिकायत हो सकती है। तरबूज को हमेशा खाना खाने के एक घंटे बाद ही खाना चाहिए ताकि पाचन तंत्र पर दबाव न पड़े।

बहुत से लोग तरबूज को फ्रिज से निकालते ही तुरंत खा लेते हैं। खासकर जब बाहर बहुत गर्मी हो तो ठंडा तरबूज खाने का मन और ज्यादा करता है। लेकिन यह आदत सर्दी जुकाम या गले में खराश की वजह बन सकती है। तरबूज को फ्रिज से निकालने के बाद थोड़ी देर सामान्य तापमान पर रखना जरूरी है तभी उसका सेवन करना चाहिए।

एक और आम गलती जो लोग करते हैं वह है तरबूज पर नमक डालना। इससे स्वाद तो जरूर बढ़ जाता है लेकिन शरीर में सोडियम की मात्रा भी बढ़ जाती है। खासकर हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए यह खतरनाक हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि तरबूज को वैसे ही खाया जाए जैसे वो होता है।

तरबूज के फायदे गिनाएं तो ये शरीर को ठंडा रखता है। डिहाइड्रेशन से बचाता है। पाचन को ठीक करता है। त्वचा को नमी देता है और गर्मियों में शरीर को ताकत भी देता है। लेकिन इन फायदों का पूरा असर तभी मिलेगा जब तरबूज को सही तरीके से खाया जाए।

इसलिए अगली बार जब आप तरबूज खाएं तो इन बातों को जरूर याद रखें क्योंकि सेहत से समझौता करना किसी भी मौसम में ठीक नहीं होता।