अवैध कनेक्शन लगाकर पेयजल लाइनों से हो रही ‘जल चोरी’: समस्या से निजात दिलाने के लिए लोधिया के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा। नगर से लगे ग्राम सभा देवली के वार्ड संख्या 7 लोधिया में ग्रामीण लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे है। पेयजल…

अल्मोड़ा। नगर से लगे ग्राम सभा देवली के वार्ड संख्या 7 लोधिया में ग्रामीण लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे है। पेयजल आपूर्ति पूरी नहीं हो पाने के कारण ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण हैंडपंप से पानी की प्यास बुझा रहे है। पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि ​लोधिया, बर्शिमी में करबला स्थित टैंक से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। लेकिन पेयजल लाइन में जगह—जगह अवैध कनेक्शन लगे हुए है। टूल्लू पंपों के माध्यम से पंपिंग की जा रही है। जलसंस्थान के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी मामले में कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके अलावा पेयजल लाइन सड़क किनारे बिछी होने के कारण भार वाहनों से लाइन जगह—जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। पानी का काफी रिसाव हो रहा है। जिससे ग्रामीणों को जरूरत के मुताबिक पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि लोधिया में करीब 50 परिवार निवास करते है जो हैंडपंप के सहारे है। ग्रामीणों ने पेयजल लाइन को शिफ्ट कर इंटर कॉलेज की लाइन की तरह लगवाने की मांग की है ताकि ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति हो सके। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान दीपा लटवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुसुमा देवी, बहादुर सिंह लटवाल, केवल कपिल, जोगा सिंह, हिमानी लटवाल, गोविंद सिंह, चंदन सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

प्रिय पाठको….
आप उत्तरा न्यूज की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए फेसबुक में उत्तरा न्यूज पेज को लाइक करें। साथ ही Whatsapp से जुड़ने के लिए 9412976939
, 9456732562, 9639630079 पर मेसेज करे। अपने अन्य मित्रों को भी उत्तरा न्यूज के पेज लाइक करने के लिए इनवाईट करें। Click here to Like our Facebook Page