shishu-mandir

अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में 10 दिनो से नही आया पानी, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में पिछले 10 दिनो से पेयजल आपूर्ति बाधित चल रही है।अस्पताल में भर्ती मरीजों को पानी तक नही मिल पा रहा हैं।
जानकारी के मुताबिक बेस अस्पताल और कॉलोनी परिसर में पिछले 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। हालत यह है कि अस्पताल में भर्ती मरीजो को पीने के लिये पानी नही मिल रहा हैं।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

आवासीय कॉलोनी में भी कमोबेश यही हाल हैं। जिससे अस्पताल में मरीजों को पानी के पानी नही मिल पा रहा है. इसके साथ ही आवासीय कॉलोनी में पानी नही मिलने से कर्मचारी परेशान है। पेयजल दिक्कत से आजिज आकर आज कर्मचारियों ने परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि बिना पानी के वह कैसे नौकरी करें और कैसे मरीजों का इलाज करें। इस मामले में जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक चुप्पी साधे हुए है।