shishu-mandir

व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा, नगर व्यापार मंडल चुनावों के लिए जिलाध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा चुने गए मुख्य चुनाव अधिकारी

उत्तरा न्यूज डेस्क
3 Min Read

अल्मोड़ा:- जिला व्यापार एवं नगर व्यापार मंडल की एक संयुक्त बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर गहन चर्चा हुई। आगामी व्यापार मंडल के चुनावों के लिए जिलाध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई|
बैठक में सर्वप्रथम व्यापार भवन के निर्माण की प्रगति पर चर्चा हुई जिसमें कार्य की देखभाल कर रहे नगर व्यापार मंडल के उपसचिव वकुल साह ने सभी प्रकार के आय और व्यय का ब्योरा दिया, तत्पश्चात बैठक में तय हुआ की कार्य में हो रहे विलंब के लिए जिला पंचायत अल्मोड़ा से बातचीत की जाएगी जिसके लिए जिला अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा ,किशन गुरुरानी , नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी एवं महासचिव मनोज सिंह पवार को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यह भी तय हुआ कि व्यापार भवन को शीघ्र पूर्ण करने के लिए सभी सम्मानित व्यापारियों का सहयोग लिया जाएगा।
दूसरे प्रस्ताव में आगामी नगर व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर सभी ने एक मत से व्यापारियों के सदस्यता अभियान को तुरंत करवाने के लिए कहा । नगर व्यापार मंडल चुनाव के लिए जिला कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से जिले के अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी चुना गया उनके साथ सह मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में किशन गुरुरानी एवं अनूप गुप्ता को सर्वसम्मति से चुना गया । सदस्यता अभियान समिति के लिए कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मुमताज कश्मीरी ,हरीकृष्ण खत्री एवं दिनेश मठपाल को जिम्मेदारी दी गई।
एक अन्य प्रस्ताव में नगर पालिका द्वारा पालिका की दुकानों के विभिन्न शुल्कों को बढ़ाने को लेकर एक शिष्टमंडल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं अध्यक्ष महोदय से मिलेगा यदि व्यापारियों के हित में प्रस्ताव नहीं होगा तो पालिका प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने के लिए व्यापार मंडल बाध्य होगा।
बैठक में जिला अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, अनूप गुप्ता ,नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी ,नगर महामंत्री मनोज सिंह पवार, किशन गुरुरानी, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल ,मुमताज कश्मीरी ,दिनेश मठपाल ,चंपा जोशी किरण साह, दीप जोशी ,संजीव गुप्ता, हरीकृष्ण खत्री, विजय भट्ट, वकुल शाह, कमल बिष्ट , दीपचंद जोशी, कमल गुप्ता ,दीपेश जोशी आदि मौजूद थे बैठक का संचालन जिला महामंत्री मनीष जोशी ने किया।

new-modern
gyan-vigyan