VPL- 2025: विक्टोरिया टीम का जीत का सफर जारी, शिवशक्ति का भी उम्दा प्रदर्शन

अल्मोड़ा के स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 जारी है।दसवें दिन का पहला मैच विक्टोरिया व अल्मोड़ा क्रिकेटर्स के बीच खेला…

अल्मोड़ा के स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 जारी है।
दसवें दिन का पहला मैच विक्टोरिया व अल्मोड़ा क्रिकेटर्स के बीच खेला गया। जिसमें विक्टोरिया टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्मोड़ा क्रिकेटर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 158 रन बनाए, लक्ष्य का पीछे करने उतरी टीम विक्टोरिया ने तेजी से रन बनाते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 13.3 ओवरों में ही आसानी से 164 रन बना कर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह टीम विक्टोरिया ने 7 विकेट से मैच में बड़ी जीत दर्ज की।
इस मैच के मैन ऑफ दा मैच टीम विक्टोरिया के ऑलराउंडर भरत अधिकारी रहे जिन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 32 रन देकर 1 विकेट लिया व बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में नाबाद 41 रनों की तेज पारी खेली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

वहीं दूसरा मैच शिव शक्ति व जेआर फाइटर के बीच खेला गया, जिसमें जेआर फाइटर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी शिव शक्ति टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 221 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जे आर फाइटर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी। इस तरह शिव शक्ति की टीम ने 19 रनों से मैच जीत लिया। मैन आफ़ द मैच शिव शक्ति टीम के आल राउंडर हिमांशु नेगी रहे जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 ओवरों में 19 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए और बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 32 रन बनाए।

वही आज का तीसरा मैच विक्टोरिया व अल्मोड़ा सर्विसेस के बीच खेला गया, जिसमें अल्मोड़ा सर्विसेस ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्मोड़ा सर्विसेस ने निर्धारित 15 ओवरों में 8 विकेट खोकर 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम विक्टोरिया ने 4 विकेट खोकर 10.5 ओवरों में 124 रन बना कर 6 विकटों से जीत दर्ज की।

मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दीपक वर्मा रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी।
मैच में अम्पायर की भूमिका में सत्येन्द्र कुमार सिंह व शमशाद अल्वी रहे। स्कोरर की भूमिका में मयंक, अभय रहे। उद्घोषक की भूमिका में अनिल टम्टा रहें। ग्राउंड्स मैन किशन लाल रहें।
इस अवसर पर विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, सचिव जगदीश चौहान, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट, गौरव कुमार, दीप चंद्र जोशी, पप्पू जोशी, अनिल कनवाल, सूरज परिहार, नरेंद्र बगड़वाल, आबिद अली, संजय वर्मा, संगम पांडे, प्रकाश जोशी, मदन रावत, शंकर जोशी, राजेंद्र राणा, अतुल वर्मा, उज्ज्वल जोशी आदि रहें।