पिथौरागढ़ में शुरू हुआ मतदान,मतदाता लाइनो में लगकर कर रहे इंतजार

पिथौरागढ़ में मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। ठंड के बावजूद लोग लाइनो में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। उत्तरा…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

पिथौरागढ़ में मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। ठंड के बावजूद लोग लाइनो में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

Voting started in Pithoragarh, voters are waiting in queues


उत्तरा न्यूज टीम इस समय पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े बूथ जीआईसी पिथौरागढ़ के बूथ संख्या 30 और 31 में है और कुछ फोटो इस खबर के साथ शेयर कर रहे हैं। पिथौरागढ़ सीट में 113246 वोटर हैं और 150 मतदेय स्थल हैं। इस सीट पर 7 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
Voting started in Pithoragarh, voters are waiting in queues
मतदान के लिए आई बुजुर्ग महिला


अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है और आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो भी आप वोट डाल सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने पहचान के 12 प्रमाण को मान्यता दी है। इनमें से कोई भी प्रमाण दिखाने पर आप मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
इन दस्तावेजों से कर सकते हैं मतदान
-आधार कार्ड
–मनरेगा जॉब कार्ड
-बैंक-डाकघरों से जारी फोटोयुक्त पासबुक
–श्रम मंत्रालय की ओर से जारी स्वासथ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (smart card)
-ड्राइविंग लाइसेंस
-पैन कार्ड
–एनपीआर के तहत आरजीआई की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड
-भारतीय पासपोर्ट
–फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
-केंद्र, राज्य, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड की ओर से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त पहचान पत्र
–सांसदों, विधायकों को जारी किए गए सरकारी (government)पहचान पत्र
-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी(UDIED) कार्ड