shishu-mandir

Pithoragarh- अर्जुन अवार्डी हरिदत्त कापड़ी के नाम पर की दर्शक दीर्घा

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

पिथौरागढ़। सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में स्थित दर्शक दीर्घा का नाम हरि दत्त कापड़ी दर्शक दीर्घा किया गया है। शासन से स्वीकृति के बाद बीते शुक्रवार को एक समारोह में दर्शक दीर्घा का नामकरण किया गया।

new-modern
gyan-vigyan

इस अवसर पर विधायक चन्द्रा प्रकाश पन्त, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल ने अर्जुन अवार्डी हरि दत्त कापड़ी को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही दर्शक दीर्घा के शिलापट का अनावरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरि दत्त कापड़ी ने उत्तराखंड सरकार, जिला प्रशासन व खेल विभाग का आभार व्यक्त किया और बालक-बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

saraswati-bal-vidya-niketan

कार्यक्रम में हरि सिंह थापा जिला मुक्केबाजी एशोसिएशन पिथौरागढ़ के पदाधिकारियों ने भी हरि दत्त कापड़ी को शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया। इस मौके पर संजीव कुमार पौरी जिला क्रीड़ा अधिकारी, ललित पंत महासचिव जिला ओलम्पिक संघ, गोविन्द महर राज्य आन्दोलनकारी, गिरीश जोशी, एलएम भट्ट, मुक्केबाज कै. देवी चन्द एशियन रजत पदक विजेता, जनार्दन सिंह वल्दिया बॉकि्ंसग प्रशिक्षक सहित अनेक लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी जुगल किशोर पांडेय किया।