Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

मौत से मजाक’ या मासूमियत? नदी में मगरमच्छ को सहलाती बच्ची का वीडियो देख उड़े लोगों के होश

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इंटरनेट पर हड़कंप मचा दिया है। जहाँ इंसान तो क्या, खूंखार जानवर भी मगरमच्छ के साये…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इंटरनेट पर हड़कंप मचा दिया है। जहाँ इंसान तो क्या, खूंखार जानवर भी मगरमच्छ के साये से दूर भागते हैं, वहीं एक नन्हीं बच्ची ने वह हिमाकत कर दिखाई जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। यह वीडियो किसी फिल्म का सीन नहीं, बल्कि वह खौफनाक हकीकत है जिसने सुरक्षा और समझदारी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।


वायरल सच
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटी बच्ची बेखौफ होकर नदी के बीच खड़ी है। उसके सामने दुनिया का सबसे घातक शिकारी ‘मगरमच्छ’ मौजूद है, लेकिन बच्ची उसे किसी पालतू कुत्ते की तरह बड़े प्यार से सहला रही है।


मगरमच्छ पानी में घात लगाकर शिकार करने के लिए मशहूर हैं। एक पल की चूक और बड़ी अव्यवस्था हो सकती थी। लेकिन वीडियो में बच्ची के चेहरे पर डर का नामो-निशान तक नहीं दिख रहा है, मानो वह खतरे से पूरी तरह अनजान हो।


इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट दो धड़ों में बंट गया है। कुछ लोग इसे बच्ची की आस्था और जानवरों के प्रति प्रेम बता रहे हैं, तो वहीं अधिकांश लोग इसे माता-पिता की बड़ी लापरवाही और सफेद हाथी जैसी सुरक्षा व्यवस्था करार दे रहे हैं।


मगरमच्छ मिनटों में अपने शिकार को पानी के अंदर खींचने की ताकत रखते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे वीडियो को नजीर मानकर कोई और नकल न करे, क्योंकि जंगली जानवर कभी भी अपना मिजाज बदल सकते हैं।


अब सवाल ये है कि क्या यह केवल एक ‘हटके बनाई गई वीडियो’ है या फिर सोशल मीडिया पर ‘लाइक्स’ और ‘व्यूज’ के चक्कर में बच्चों की जिंदगी को दांव पर लगाने का नया तमाशा? मासूमियत अपनी जगह है, लेकिन व्यूज और लाइक्स के चक्कर में मासूम की जिंदगी जा सकती थी। वीडियो बनाने वाले ने बच्ची को पहले रोकना चाहिए था लेकिन उसने वीडियो बनाई,इससे ये लग रहा है कि ये केवल व्यूज बटोरने के लिए बनाई गई वीडियो है।