वायरल वीडियो : यहां सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब पर सख्त बैन, लोगों ने नशामुक्त समाज की ली शपथ

जोशीमठ से अच्छी खबर सामने आई है। यहां सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान शराब पर पूरी तरह रोक लगाने का सर्वसम्मत फैसला लिया गया है। अब…

जोशीमठ से अच्छी खबर सामने आई है। यहां सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान शराब पर पूरी तरह रोक लगाने का सर्वसम्मत फैसला लिया गया है। अब अब किसी भी आयोजन में शराब पीते पकड़े जाने पर ₹11,000 जुर्माना और सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।इसके लिए बाकायदा शपथ भी दिलाई गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


यहां देखे वीडियो



जोशीमठ नगर क्षेत्र के सुनील वार्ड में सार्वजनिक कार्यक्रमों को लेकर एक बड़ा और सराहनीय फैसला लिया गया है। वार्ड की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब किसी भी सार्वजनिक आयोजन में शराब का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यह निर्णय वार्ड सभासद सुनील पवार की अगुवाई में लिया गया। बैठक में साफ किया गया कि नियम तोड़ने वालों पर ₹11,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा। लोगों का कहना है कि यह कदम समाज में अनुशासन और सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए जरूरी है।