द्वाराहाट: पीएमश्री जीजीआईसी द्वाराहाट में वार्षिकोत्सव एवं एल्युमिनी मीट धूमधाम से मनाई गई।
छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विजयपुर युगल किशोर आर्य, विशिष्ट अतिथि पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश हरबोला के साथ आशुतोष साही , शंकर दत्त तिवारी तथा प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने दीप जलाकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके पश्चात प्रधानाचार्य सोनिका नेगी ने विद्यालय की वार्षिक आख्या पढ़ी तथा विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियां के बारे में बताया ।
कार्यक्रम में छात्राओं ने वंदना, स्वागत गीत, कुमाऊनी नृत्य, विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति से जुड़े गीत व नृत्य जैसे कालबेलिया, घूमर, कत्थक, उड़िया गीत और जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इसके पश्चात विद्यालय की विभिन्न समस्याओं को बताते हुए मांग पत्र पढ़ा गया। पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं जिला स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि युगल किशोर आर्य ने छात्राओं के कार्यक्रमों के सफल संचालन एवं प्रधानाचार्य के कुशल नेतृत्व के साथ समूह भावना से कार्य करने की सराहना की एवं उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करेंगी, जिससे विद्यालय प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।
उन्होंने छात्राओं से निरंतर मेहनत कर सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। माननीय जिला पंचायत सदस्य द्वारा विद्यालय के विकास कार्यों के लिए रुपए पांच लाख की धनराशि देने की घोषणा की गई।
एल्युमिनी मीट में बड़ी संख्या में विद्यालय की पूर्व छात्राएं उपस्थिति रहीं, जिन्होंने विद्यालय से जुड़ी अपनी सुनहरी यादों को ताजा किया। विद्यालय की ये पूर्व छात्राएं आज सार्वजनिक जीवन में विभिन्न पदों को सुशोभित करते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति कर रही हैं।
प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने कार्यक्रमों की सराहना करते हुए छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका माया मेहरा तथा डॉ मंजू रावत ने किया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष बीना हर्बोला, पीटीए अध्यक्ष संगीता आर्या,विद्यालय पूर्व छात्रा प्रेमा पंत,मीरा काला, दीक्षा तिवारी, स्नेहा पांडेय, क्रिस्टी विल्सन, अलका शर्मा, ललिता तिवारी, मेघा शाह, अनीता अधिकारी, मीनाक्षी अधिकारी,बीना तिवारी, बेबी दीक्षा,दीपा नेगी,मेघा साह,उमा साह , हेमा कोली, शिक्षिका लता अधिकारी, चित्रा पाण्डेय, किरन बिष्ट, अनीता कोठारी ,रेनू तिवारी, प्रेमा जोशी, भावना जोशी,लता कांडपाल,प्रवीणा आर्या, ऋतु उपाध्याय, तनुजा एवं बड़ी संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

