देश भक्ति फिल्म के लिए जाने जाने वाले फिल्म कलाकार मनोज कुमार का निधन हो गया है। उन्होंने सिनेमा जगत को देशभक्ति से शराबोर कर दिया था। शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
मनोज कुमार बॉलीवुड को उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान सहित ढेर सारी कामयाब फिल्में दीं। उनकी फिल्मों की वजह से लोग उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जानते थे।
हिंदी सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार को खोने पर फैंस और अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है।
बताया जा रहा है कि मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को ऐबटाबाद में हुआ, बंटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बन गया बंटवारे के बाद मनोज कुमार के अभिभावकों ने भारत में रहने का ही फैसला किया।
इसी के साथ वह दिल्ली आ गए मनोज को मारने बंटवारे का दर्द बहुत नजदीक से देखा।
उन्होंने बताया कि वह दिलीप कुमार और अशोक कुमार की फिल्मों से काफी प्रभावित होते थे। उन्होंने अपना नाम बदलकर हरि किशन से मनोज कुमार रख लिया था।
मनोज कुमार एक्टर बनना चाहते थे और जब वह कॉलेज में थे, तो वह थिएटर ग्रुप से जुड़े। दिल्ली से उन्होंने मुंबई का सफर तय किया। मुंबई में मनोज कुमार ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 1957 में उनकी फिल्म ‘फैशन’ आई।
इसके बाद 1960 में उनकी फिल्म ‘कांच की गुड़िया’ रिलीज हुई।बतौर मुख्य अभिनेता के तौर पर यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई और लोग मनोज कुमार को नोटिस करने लगे।इसके बाद तो मनोज कुमार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
मनोज कुमार ने इसके बाद हिन्दी सिनेमा को ‘उपकार’, ‘पत्थर के सनम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘संन्यासी’ और ‘क्रांति’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं।