Vande Bharat: पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, जानिए क्या है रूट और क्या है किराया

पाटलिपुत्र से गोरखपुर का सफर अब और भी आसान हो गया है। इस रूट पर अब बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलते हुए दिखाई देगी। इस…

n66908162217503291129011f53da958777e7597b8df6db42a863f5d88cfb6bccf5792e4609ab7f2bed2be2
Uttra News

पाटलिपुत्र से गोरखपुर का सफर अब और भी आसान हो गया है। इस रूट पर अब बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलते हुए दिखाई देगी। इस रूट उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीवान से 20 जून को वर्चुअली करेंगे।


सीवान में ही कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
पाटलिपुत्र जंक्शन से गोरखपुर तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर बुधवार को ट्रेन पटना पहुंची है। इसके उद्घाटन को लेकर पाटलिपुत्र जंक्शन पर तैयारी शुरू हुई है।

बता दें कि वंदे भारत ट्रेन का रखरखाव गोरखपुर वर्कशॉप पर किया जाएगा। वहीं इसकी साफ सफाई का कार्य पाटलिपुत्र जंक्शन पर होगा।


वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट और समय को लेकर अब तक की जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि इसका स्टॉप हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया और नरकटियागंज में होगा। सुबह 5.40 बजे ये ट्रेन गोरखपुर से रवाना होगी। इसके बाद ये कप्तानगंज, नरकटियागंज, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी और मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ब्रेक लेगी।


दोपहर लगभग 12.45 बजे इस ट्रेन को पाटलिपुत्र पहुंचना है। पाटलिपुत्र से वापसी में यह ट्रेन दोपहर करीब 3:30 बजे रवाना होगी। रात 10.20 बजे इस ट्रेन को गोरखपुर पहुंचना होगा।


इस ट्रेन में यात्रा करने वाली यात्रियों के लिए पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक के लिए एक चेयर कर के लिए 740 रुपए किराया चुकाना होगा वही एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1540 रुपए देना होगा। पाटलिपुत्र से मुज्फरपुर तक के लिए चेयर कार का किराया 295 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए किराया 625 रुपये होगा।


अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पाटलिपुत्र से गोरखपुर की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के कोच की संख्या आठ होगी। 21 जून से गोरखपुर और पाटलिपुत्र के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन किया जाएगा। सात घंटे में ही ये ट्रेन पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक पहुंचा देगी।