आरोपी को गिरफ्तार कर ला रही थी राजस्व पुलिस टीम तभी वाहन गिरा खाई में फिर यह हुआ

स्याल्दे के अमरोली बैंड के पास हुआ हादसा,  गिरफ्तार आरोपी सहित सात लोग घायल भिकियासैंण सहयोगी| ,भिकियासैंण तहसील मुख्यालय स करीब दस किमी दूर जैनल…

स्याल्दे के अमरोली बैंड के पास हुआ हादसा,  गिरफ्तार आरोपी सहित सात लोग घायल

IMG 20181115 WA0052

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

भिकियासैंण सहयोगी| ,भिकियासैंण तहसील मुख्यालय स करीब दस किमी दूर जैनल स्याल्दे मोटर मार्ग पर अमरोली बैंड पर एक मैक्स वीहन गहरी खाई में गिर ग़यी| वाहन में राजस्व पुलिस की टीम एक वाँछित आरोपी को गिरफ्तार कर ला रही थी| हादसे में 7 लोग घायल हो गए | गंभीर रूप से घायलों में आरोपी व एक अनंय शामिल है जिसे हायर सैंटर रैफर कर दिया गया है|
घटमा देर शाम की है जब मैक्स अनियंत्रित होकर होकर 50 फीट रामगंगा नदी में गिर गयी|
गुरूवार को लगभग सात बजे राजस्व टीम अपराध में वांछित धारा 323, 506 में निरुद्ध विष्णुगिरी को गिरफ्तार कर देघाट ले जा रहे थे जिसको शुक्रवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट भिकियासैंण की अदालदत मे पेश करना था | राजस्व टीम की मैक्स नंबर यूए 07 -1706 आरोपी को हिरासत मे लेकर आ रहे थे | जो अमरोली मे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी | जिसमें चालक देवसिंह,पटवारी प्रकाशचंद्र,हेंमतकुमार,राजेंद्र सिंह,पदमसिंह,देवसिंह,गोपालगिरी,विष्णुगिरी घायल हो गये |जिनको स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी लाया गाया जिसमें से गंभीर घायल विष्णु गिरी व राजेंद्र सिंह को हायर सेंटर रिफर कर दिया है | सल्ट विधायक सुरेंद्रसिंह जीना ने अस्पताल पहुचकर घायलों का हाल पूछकर बेहतर इलाज के निर्देश दिये |