shishu-mandir

खुशखबरी उत्तराखण्ड में चलेेगी इलैक्ट्रिक बसे

Newsdesk Uttranews
4 Min Read

300 नई बसें होंगी रोडवेज के बेड़े में शामिल: यशपाल

पिथौरागढ़ से दून और दिल्ली के लिए वॉल्वो बस के संचालन के लिए होगी उचित कार्यवाही

पिथौरागढ़। परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में इलैक्ट्रिक बसो के संचालन को बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होने बताया कि फिलहाल प्रायोगिक तौर पर मंसूरी और देहरादून के बीच इलैक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। यदि यह प्रयोग सफल होता है तो राज्य के अन्य हिस्सों में भी इसे शुरू किया जायेगा।

श्री आर्या ने बताया कि रोडवेज की 300 नई बसों को शीघ्र ही बेड़े में शामिल किया जाएगा। इनमें से डेढ़ सौ नई बसों का संचालन पहाड़ में और डेढ़ सौ का संचालन मैदानी क्षेत्र में किया जाएगा। यहा एक पत्रकार वार्ता में श्री आर्या ने यह बात कही।

Screenshot-5

logo se milte yashpal arya

new-modern
gyan-vigyan

लोगों से ​मुलाकात करते कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या

 

saraswati-bal-vidya-niketan

सोर घाटी में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुचें श्री आर्या पहाड़ के ग्रामीण इलाकों में सरकारी परिवहन की बदहाल व्यवस्था के सवाल पर कैबिनेट मंत्री आर्य ने कहा कि सरकारी और केमू पर्वतीय इलाके की लाइफ लाइन है। सीमित संसाधन होने की वजह से विभिन्न जगहों पर समस्याएं हैं, लेकिन यात्रियों को पर्याप्त सुविधा मिले और उनकी समस्याएं कम हों इसके लिए बेहतर सुधार किये जाएंगे। निजी परिवहन व्यवस्था की लूट पर भी लगाम लगाई जाएगी। उन्होंने कहाकि रोडवेज के 11-12 सौ बसों के बेड़े में जल्द 300 नई बसें शामिल हो जाएंगी। सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ से देहरादून और दिल्ली के लिए वाल्बो बस चलाने को लेकर जल्द उचित कार्यवाही की जाएगी।

पिथौरागढ़ में चल रही सेना भर्ती के दौरान परिवहन आदि अव्यवस्थाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस भर्ती के बारे में प्रशासन को पूर्व सूचना नहीं थी। जिसके चलते व्यवस्थाएं गड़बड़ाईं। इसके बावजूद प्रशासन ने यथासंभव कार्य किया। विकास योजनाओं और रोजगार के सवाल पर मंत्री आर्य ने कहा कि राज्य में पिछले दिनों हुए इंडस्ट्रियल मीट से निवेश को काफी बल मिला है। सरकार का फोकस भी अब पहाड़ में रहेगा, जिसके फलस्वरूप उम्मीद है कि पलायन पर भी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को पर्याप्त रोजगार मिले, इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। राज्य में कई उद्योगपतियों ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये हैं। इन सबके परिणाम डेढ़-दो साल में दिखने लग जाएंगे।

आर्य ने निकाय चुनाव परिणामों को भाजपा की बड़ी जीत बताया, कहा कि इससे लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को बल मिलेगा। इस मौके पर भाजपा के नवनिर्वाचित पिथौरागढ़ पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, गंगोलीहाट विधायक मीना गंगोला, पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी समेत अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। पिथौरागढ़ पहंुचे समाज कल्याण मंत्री आर्य को विभिन्न संगठनों ने मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपे। इनमें पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन ने राज्य कर्मचारियों के हित में नई पेंशन योजना को बंद कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। उन्होंने पेंशन की वर्तमान व्यवस्था को कर्मचारियों के एक हिस्से के साथ सौतेला व्यवहार बताया। कैबिनेट मंत्री आर्य ने इस मामले को विधानसभा पटल पर रखने का आश्वासन दिया।