उत्तरकाशी टनल हादसा- पाइप में कैमरा डालकर की गई श्रमिकों की गिनती

सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिये तमाम तरह के प्रयास जारी है। प्रशासन ने सुरंग के अंदर डाले गए पाइप में…

सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिये तमाम तरह के प्रयास जारी है। प्रशासन ने सुरंग के अंदर डाले गए पाइप में कैमरा लगाकर श्रमिकों की गिनती की।इस वीडियो में एक—एक करके श्रमिकों की गिनती की जा रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा हैं कि एक एक करके सुरंग में फंसे श्रमिको को कैमरे के आगे बुलाकर उनकी गिनती की जा रही हैं।


इधर सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिये चलाये जा रहे रेस्क्यू अभियान में सहयोग करने के लिए भारत सरकार के आग्रह पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स भी कल सिलक्यारा पहुंचे।अर्नोल्ड डिक्स इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एशोसिएशन (आईटीए) के अध्यक्ष है।


अर्नोल्ड डिक्स ने उत्तराखंड सरकार के केंद्रीय संगठनों से रेस्क्यू अभियान में समन्वय के नोडल अधिकारी और सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, एनएचएआईडीसीएल के एमडी महमूद अहमद, निदेशक अंशु मनीष खलखो, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स के साथ विचार विमर्श कर रेस्क्यू अभियान की रणनीति पर चर्चा की।