उत्तरकाशी और नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को मिली बम से उड़ने की धमकी

जिला न्यायालय को बम छुड़ाने की धमकी भारी ईमेल मिलने के बाद पूरे कोर्ट में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल न्यायालय परिसर और…

n7012267081771311020243da6b468240540b9e8475d9537690236cab424b492b44359a5020d07356cb84c4

जिला न्यायालय को बम छुड़ाने की धमकी भारी ईमेल मिलने के बाद पूरे कोर्ट में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्र को खाली कराया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।


देहरादून से बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया। बताया जा रहा है कि कोर्ट खोलने की कुछ देर पहले जिला एवं सत्र न्यायालय उत्तरकाशी की ऑफिशल मेल आईडी पर धमकी भरा एक मेल प्राप्त हुआ। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय को दी गई। इस पर पुलिस ने अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आमजन को कोर्ट परिसर से सुरक्षित बाहर निकाला और एहतियातन पूरा परिसर खाली कराया।


इसके बाद पुलिस बल ने अभियान शुरू किया। अधिवक्ता संघ ने नो वर्क की घोषणा भी कर दी। बताया जा रहा है कि न्यायालय परिसर को खाली करवा दिया गया है और पुलिस के साथ दमकल व एसडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं। हर पहलू से जांच की जा रही है।

कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि जिला कोर्ट से सूचना मिली थी कि मेल पर परिसर में आरडीएक्स होने की सूचना है‌। प्रारंभिक तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, हालांकि सर्च अभियान जारी है।


जजों के चेंबर में आरडीएक्स लगाने का मेल मिलने के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। ऑल इंडिया जजेज संगठन की मेल पर जिला न्यायालय नैनीताल में जजों के चैंबर में आरडीएक्स लगाने की मेल से हड़कंप मच गया।

सूचना के बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर खाली कराकर चेकिंग की। हालांकि, पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। जिला जज की ईमेल आईडी पर जिला न्यायालय में जजों के चैंबर में आरडीएक्स लगाने की मेल मिली थी। एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि मेल के आधार पर कोर्ट परिसर में हर कमरे में चेकिंग की गई।

सुरक्षा की दृष्टि से कोर्ट परिसर खाली कराकर जांच की है, जिसमें कोई बम या कोई वस्तु नहीं मिली। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।
न्यायालय को मिली धमकी भरी ईमेल के बाद देहरादून से बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीम भी उत्तरकाशी पहुंची। कोर्ट परिसर का टेक्निकल मोयना भी किया गया। धमकी भरा मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।


कार्यालय लिपिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला जज को ईमेल पर मिले संदेश व पुलिस की जांच के बाद कार्यालय लिपिक कमलेश जोशी की ओर से तल्लीताल थाने में तहरीर देकर बताया गया है कि जब जिला जज की कार्यालयी ईमेल को लॉगिन करने पर 8.41 बजे पर सननिया दशन आउटलुक डाट कॉम एड्रेस से एक मेल प्राप्त हुई थी।


मेल में लिखा गया था कि आपके कोर्ट के जज के चेंबर में 12 आरडीएक्स आईईडी लगाए गए हैं, जो जल्द ही फटेंगे। तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू होने से रोके, 12.15 बजे तक सभी को खाली करा लें।

एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66(एफ) व बीएनएस की धारा 351(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


एसएसपी एसएसपी डॉ. मजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों ने जिला कोर्ट परिसर में बम निरोधक दस्ते के साथ टीमों ने सघन चेकिंग की। पुलिस कप्तान ने जनता से भी धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया गया।

उन्होंने कहा कि सभी पुलिस टीमों की ओर से एसओपी के तहत सक्रियता से कार्य किया जा रहा है और धमकी भरे संदेश की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply