उत्तराखंड हिमाचल में पड़ेगी बर्फ, यूपी राजस्थान में भी आएगा आंधी तूफान, 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, देखें आपके शहर का हाल

देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदला हुआ दिखाई दे रहा है। फरवरी के मध्य में मार्च जैसी गर्मी महसूस हो…

देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदला हुआ दिखाई दे रहा है। फरवरी के मध्य में मार्च जैसी गर्मी महसूस हो रही है। कई इलाकों में तो अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से सात डिग्री सेल्सियस ऊपर जा रहा है।


भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव की वजह से 17 -18 फरवरी को उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है आईए जानते हैं मौसम का हाल

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


उत्तर प्रदेश में मौसम
पश्चिमी विक्षोभ का असर मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखाई देगा। 17 और 18 फरवरी को मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली, गाजियाबाद और नोएडा जैसे जिलों में छिटपुट हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। पूरे प्रदेश में भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।


उत्तराखंड में मौसम
उत्तराखंड में भी 17 और 18 फरवरी को बारिश बर्फबारी की संभावना है। यहां रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश भी होने की संभावना है। 18 और 19 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहेगी।


दिल्ली-एनसीआर में मौसम
दिल्ली में 17 फरवरी को अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है, जिससे दोपहर में गर्मी महसूस होगी। अगले 24 घंटों में मौसम करवट ले सकता है, हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। IMD के अनुसार, 18 फरवरी को गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन कोई बड़ा तापमान गिरावट नहीं होगी।


हिमाचल प्रदेश में मौसम
हिमाचल प्रदेश में भी 17 और 18 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर और कुल्लू जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। 18 और 19 फरवरी को कहीं-कहीं बर्फबारी जारी रह सकती है।


जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम
जम्मू कश्मीर में भी 17 से बारिश और बर्फबारी हो सकती है 19 तक यह बर्फबारी जारी रहेगी। श्रीनगर, जम्मू, कुलगाम, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा और अनंतनाग जैसे जिलों में प्रभाव दिखेगा। लद्दाख में भी हल्की बर्फबारी की संभावना है।


राजस्थान में मौसम
राजस्थान में 17 फरवरी दोपहर तक मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन बाद में बादल छाएंगे। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू जिलों में 17-18 फरवरी को हल्की बारिश और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ बूंदाबांदी संभव है।


मध्य प्रदेश में मौसम
मध्य प्रदेश में भी 17 फरवरी को मौसम सामान्य रहेगा लेकिन 18 19 को गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और होशंगाबाद जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


पंजाब, हरियाणा
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 17-18 फरवरी को हल्की बारिश/गरज के साथ बौछारें संभव हैं। अंडमान-निकोबार में 16-19 फरवरी तक गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है।


बिहार, ओडिशा
बिहार में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन मिथिलांचल और सीमांचल में मध्यम कोहरा और ठंड जारी रह सकती है। ओडिशा में 18 फरवरी तक सुबह घना कोहरा छा सकता है। यह पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में अस्थायी राहत दे सकता है, लेकिन कुल मिलाकर फरवरी में गर्मी का रुख बरकरार है