Uttarakhand – घर से भागे युवक – युवती, पुलिस ने किया सकुशल बरामद

पिथौरागढ़। घर से भागे युवक-युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उनके परिजनो को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक गंगोलीहाट के एक गांव की महिला…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

पिथौरागढ़। घर से भागे युवक-युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उनके परिजनो को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक गंगोलीहाट के एक गांव की महिला ने बीती शनिवार को थाना गंगोलीहाट में सूचना दी कि उसकी बेटी घर से कहीं चली गयी है। पूछताछ में आसपास के लोगों ने उसे बताया कि लड़की को गाड़ी में पनार की तरफ जाते हुए देखा है। महिला ने पुलिस से लड़की की सकुशल बरामदगी की मांग की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


महिला की शिकायत पर थानाध्यक्ष गंगोलीहाट के नेतृत्व में टीम पनार की तरफ रवाना हुई। साथ ही पनार चौकी पुलिस को भी सघन चेकिंग करने को बताया गया। इसके बाद लड़की को अल्मोड़ा और गंगोलीहाट को जोड़ने वाले पनार क्षेत्र के पास से बरामद कर लिया गया।


बरामदगी के दौरान पूछताछ में लड़की ने गाड़ी में बगल में बैठे लड़के के साथ अपनी इच्छा से जाने की बात कही। लडका भी गंगोलीहाट का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को मौके पर बुलाकर लड़का-लड़की को उनके के सुपुर्द कर दिया।