Uttarakhand Weather Today, जाने 12 फरवरी को उत्तराखंड में मौसम का हाल, 15 तक मौसम रहेगा शुष्क, 16 से होगी बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 12 से 15 फरवरी तक पूरे प्रदेश भर में चटख धूप निकलेगी जिससे…

उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 12 से 15 फरवरी तक पूरे प्रदेश भर में चटख धूप निकलेगी जिससे मैदाने से लेकर पहाड़ तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मैदानी इलाकों में गर्मी भी बढ़ रही है जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में धूप निकलने से ठंड से राहत मिली है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल कम हुआ है जिससे आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 16 फरवरी से प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम बदल सकता है।


मौसम विभाग ने बताया है कि 16 फरवरी से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 17 फरवरी को भी इन इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।


देहरादून सबमिट कई जिलों में दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड होगी जिससे लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित होगा।


सर्दी, खांसी, जुकाम, गला दर्द, एलर्जी और वायरल बुखार जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार तापमान में अचानक बदलाव से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ती है, जिससे बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।


डॉक्टरों की सलाह मुताबिक, ठंडा पानी, जंक फूड और बासी भोजन से परहेज करें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। पौष्टिक भोजन और नियमित व्यायाम करें। टीकाकरण समय पर कराएं और डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लें और न ही बंद करें।