Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 2 दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, दिवाली तक गर्मी-हल्की ठंड का मिलाजुला एहसास

मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि उत्तराखंड में फिलहाल दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते…

मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि उत्तराखंड में फिलहाल दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम करवट बदलेगा। मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर जगह तेज धूप भी निकल रही है। इसकी वजह से अक्टूबर महीने में भी पारा सामान्य से अधिक है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दिवाली तक मौसम मे किसी भी प्रकार में बदलाव नहीं देखे जाएंगे। फिलहाल 2 दिन तक मौसम शुष्क है। मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।

शनिवार को भी देहरादून सहित ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप खिली रही। दोपहर में तपिश बढ़ने से गर्मी महसूस हुई लेकिन हवाएं चलने से गर्मी का एहसास कम ही हुआ। लगातार धूप खिलने की वजह से पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से एक या दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है, हालांकि दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है।


सुबह शाम के समय हल्की ठंड होने की वजह से लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ रही और ज्यादातर क्षेत्रों में रात के समय पाला भी गिर रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान सामान्य से अधिक है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का एहसास हो रहा है।


मंगलवार को हिमालयी क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। जिसके बाद तापमान में भी गिरावट आ सकती है। जिससे पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ जाएगी और इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखेगा।