अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 बीते 13 से 15 दिसंबर को पटना बिहार में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के साथ अन्य राज्यों की कुल 33 टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में संजय गैरोला- गोला फेंक (50-60 आयुवर्ग) में स्वर्ण पदक, उम्मेद सिंह 200 मीटर दौड (40-50 आयु वर्ग) में कांस्य पदक ,राजेन्द्र सिंह विष्ट – 800 मीटर दौड (50-60 आयु वर्ग) में कांस्य पदक, मीना सौन भाला फेंक में कांस्य पदक, बसन्ती फस्वीण को स्वर्ण पदक ,किरन पाटनी, पूजा जोशी व मालनी पंचपाल को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
उक्त प्रतियोगिता में जीवन सिंह बिष्ट टीम मैनेजर प्रशान्त बडोला (पुरुष टीम कोच), रीना शाही (महिला टीम कोच) के साथ ललित चन्द्र जोशी, राजेन्द्र प्रसाद जोशी, कमर अब्बास, योगम्बर सिंह, पूजा, आदि ने प्रतिभाग किया।
