अल्मोड़ा: उत्तराखंड प्रेस क्लब के चुनावों को लेकर सरगर्मियां जोरो पर,19 को होगा मतदान,इसी दिन आएंगा रिजल्ट

Uttarakhand Press Club Almora Election Reaches Final Stage, Voting on December 19 अल्मोड़ा: उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के चुनावो को लेकर सरगर्मियां जोरों पर है।…

Uttarakhand Press Club Almora Election Reaches Final Stage, Voting on December 19

25
26

अल्मोड़ा: उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के चुनावो को लेकर सरगर्मियां जोरों पर है। आज नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। प्रेस क्लब में अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए 19 दिसंबर को मतदान होना है और इसी दिन रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएंगा। चुनाव को लेकर बीते एक सप्ताह से क्लब परिसर में हलचल दिखाई दे रही है।

मुख्य चुनाव संयोजक प्रकाश पंत ने बताया कि नामांकन पत्रों की वापसी के बाद अब 19 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रकाश पाण्डेय, जगदीश जोशी, राजेन्द्र रावत और अनिल सनवाल चुनावी मैदान में हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर दयाकृष्ण कांडपाल और कमलेश कनवाल के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।


महासचिव पद के लिए
अशोक पाण्डे, नवीन उपाध्याय,अमित उप्रेती और हर्षवर्धन पाण्डेय के बीच में चतुष्कोणीय मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद के लिए संतोष बिष्ट, शिवेन्द्र गोस्वामी और जगजीवन बिष्ट के बीच मुकाबला होगा।


कार्यालय उपसचिव पद पर कपिल मल्होत्रा,संगठन उपसचिव पद पर मोहित अधिकारी, संप्रेक्षक पद पर हरीश भंडारी और जबकि कार्यकारिणी सदस्य पद पर किशन जोशी और हिमांशु लटवाल निर्विरोध चुने जा चुके है। कार्यकारिणी सदस्य के एक पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया है।
अब सभी की नजरें 19 दिसंबर के मतदान पर टिकी हुई है। प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए है।