भाजपा शासनकाल में उत्तराखंड (Uttarakhand) बेहाल: कांग्रेस

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

पिथौरागढ़ सहयोगी, 18 मार्च 2021
उत्तराखंड (Uttarakhand)
में डबल इंजन की सरकार के 4 साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर जिला मुख्यालय के सिल्थाम तिराहे पर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चार साल उत्तराखंड बेहाल के नारे लगाए।

holy-ange-school

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि पिछले 4 सालों में भाजपा सरकार ने पूरे उत्तराखंड को बदहाल करते हुए खुद को मालामाल किया है।

ezgif-1-436a9efdef

यह भी पढ़े….

Uttarakhand- 4 सालों में बेरोजगारी, महंगाई चरम पर: खाती

Uttarakhand- एक्शन में आए सीएम तीरथ (cm tirath), लोनिवि के 2 इंजीनियर सस्पेंड

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर व नगर अध्यक्ष पवन माहरा ने कहा कि 2017 से लेकर 2021 तक भाजपा सरकार ने मात्र खुद का और अपने चहेतों का भला किया है। युवाओं के लिए रोजगार के कोई रास्ते नहीं निकाले गए हैं। बेरोजगारी दर में उत्तराखंड को पहले नंबर पर पहुंचा दिया।

कहा कि इन 4 सालों में भाजपा ने विकास के नाम पर सिर्फ घोषणाएं की हैं और जनता को ठगने का काम किया है। प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी व खीमराज जोशी ने कहा कि 4 साल में भाजपा की उपलब्धि केवल मुख्यमंत्री और मंत्रियों को बदलना ही है।

प्रदर्शन व पुतला दहन में शुभम बिष्ट, मनोज ओझा, प्रकाश देवली, हिमांशु ओझा, योगेश नगरकोटी, राजेश शर्मा जावेद खान, कार्तिक खर्कवाल, दिनेश बिष्ट, दीपक तिवारी, बाॅब कन्याल, रोहन सौन, राहुल लुंठी, अमित कुमार व जगदीश धामी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

Joinsub_watsapp