उत्तराखंड सड़क हादसा(road accident):: 3 महिलाओं की मौत

road accident

Uttarakhand road accident:: 3 women death

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बेरीनाग/पिथौरागढ़, 19 नवंबर- बेरीनाग-हल्द्वानी मोटर मार्ग में गोदीगाड़ मंदिर के पास एक टैक्सी वाहन खाई में गिर गया(road accident)।


इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वाहन हल्द्वानी से थल जा रहा था।


जानकारी के अनुसार हादसा(road accident) सुबह करीब 5.30 बजे हुआ। थल जा रही जीप UK- 05 -TA -1754 सड़क से 50 फिट नीचे गिर गयी।

road accident
सड़क हादसा


सूचना पर बेरीनाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र बेरीनाग लाया गया।


इस वाहन में 6 लोग सवार थे। जिनमें से 3 महिलाओं रश्मि चंद पत्नी ब्रजेश चंद उम्र 22 वर्ष, निवासी लेजम कोली थाना थल, गीता चंद पत्नी सरयू हरीश चंद उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी उपरोक्त, प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद उम्र 20 वर्ष निवासी बडालू झूलाघाट की मृत्यु हो गई है।

तथा अन्य घायल- चालक अनिल कन्याल पुत्र खीम सिंह उम्र 27 वर्ष, चंदन सिंह सामंत पुत्र देव सिंह गौला कुड़ी तड़ीगाँव थल, बृजेश चंद पुत्र भावेश चंद उम्र 25 वर्ष निवासी लेजम थाना थल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग में किया जा रहा है।

हमारे टेलीग्राम चैनल को यहां क्लिक कर ज्वाइन करें

https://t.me/uttranews1