Uttarakhand- गैरसैंण में बजट सत्र का पहला दिन, विधानसभा कूच कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

भराड़ीसैंण (गैरसैंण), 01 मार्च 2021Uttarakhand– मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर विधानसभा कूच कर रहे आंदोलनकारियों व पुलिस कर्मियों के बीच तीखी नोक—झोंक…

भराड़ीसैंण (गैरसैंण), 01 मार्च 2021
Uttarakhand
मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर विधानसभा कूच कर रहे आंदोलनकारियों व पुलिस कर्मियों के बीच तीखी नोक—झोंक हुई। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। जिसमें कई लोग घायल हो
https://youtu.be/Ng844gsw1Fk

दरअसल, गोपेश्वर में नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग के डेढ़ लाईन चौड़ीकरण की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। सकरार द्वारा आंदोलनकारियों मांगों नहीं सुने जाने पर आज भारी संख्या में आंदोलनकारियों ने विधानसभा कूच किया। पुलिस ​कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को जंगलचट्टी बैरियर पर रोक दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यह भी पढ़े…..

Uttarakhand Breaking- 21 वर्षीय युवक स्मैक (smack) के साथ गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी नोक—झोंक हुई। पुलिस के बैरियर को पार कर आंदोलनकारी पैदल दिवालीखाल को निकल पड़े। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें भी की। प्रदर्शनकारियों में कई महिलाएं भी शामिल थी।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/