Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Uttarakhand Panchayat Chunav बारिश की बौछारो के बीच बरसे वोट, छाता लेकर लाइन में लगे रहे मतदाता

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में 40 विकासखंडो में वोट डाले जा रहे हैं। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड में भारी बारिश…

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में 40 विकासखंडो में वोट डाले जा रहे हैं। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

कई मतदान सुबह से ही लाइन में लगे हैं। आपको बता दे कि उत्तराखंड के कई मतदान क्षेत्र में बारिश भी जोरदार हो रही है। बारिश के बीच मतदाता का उत्साह देखते ही बन रहा है। बारिश के साथ वोट भी लगातार बरस रहे हैं।


दूसरे चरण में 5033 पदों के लिए 14751 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 21.57 लाख मतदाता मतपेटियों में बंद करेंगे। मतदान सोमवार सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुआ। बता दें कि 24 जुलाई को पहले चरण का मतदान हुआ था। तगणना 31 जुलाई को होगी।


द्वितीय चरण में 21,57,199 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 10,45,643 महिलाएं और 11,11,490 पुरुष व 66 अन्य मतदाता शामिल हैं।


वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए सभी जिलों में आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड में है। साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस की तैनाती की गई है।