Uttarakhand Panchayat Chunav: आ गई परीक्षा की घड़ी, आज मत पेटियों में बंद होगा प्रत्याशियों का भविष्य

उत्तराखंड में आखिर आज वह दिन आ गया जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। गांव की सरकार के लिए पहले चरण का मतदान आज…

उत्तराखंड में आखिर आज वह दिन आ गया जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। गांव की सरकार के लिए पहले चरण का मतदान आज होगा। पहले चरण में देहरादून जिले के तीन विकासखंड, चकराता कालसी और विकास नगर में चुनाव होंगे।


यहां 252788 मतदाता ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के 1204 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। कुल मतदाताओं में 119600 महिला और 131188 पुरुष वोटर हैं। विभिन्न पदों पर 1186 प्रतिनिधि पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के 858, ग्राम प्रधान के 231, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 97 प्रतिनिधि शामिल हैं।


जिला पंचायत सदस्य पर एक भी निर्विरोध निर्वाचन नहीं हो सकेगा पोलिंग पार्टियों मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों पर पहुंच चुकी हैं। जिले में तीन विकासखंडों में ग्राम पंचायत की संख्या 281 है, जिसमें मतदान केंद्रों 367 और मतदेय स्थल 509 हैं। दो जिला पंचायत सीट हाट बनी हैं। दोनों पर रोचक मुकाबले की उम्मीद है।


बृनाड बास्तिल से चकराता विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनावी मैदान में हैं, जबकि कचटा जिला पंचायत सीट से विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान भाग्य अजमा रहीं हैं। सहसपुर, रायपुर, डोईवाला में 28 जुलाई को दूसरे चरण का मतदान होगा। 26 जुलाई शाम पांच बजे प्रचार-प्रसार थम जाएगा।


तीनों विकासखंड की 128 ग्राम पंचायत में कुल 293040 मतदाता हैं, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 143286 हैं। पुरुष मतदाता 149754 हैं।


कहां कितने वोटर
चकराता
कुल मतदाता – 59889
महिला -27696
पुरुष – 32193


कालसी
कुल मतदाता – 61737
महिला – 28649
पुरुष – 33088


विकासनगर
कुल मतदाता – 131162
महिला – 63255
पुरुष – 67907


मतदान केंद्र और मतदेय स्थल की स्थिति
विकासखंड – ग्राम – मतदान केंद्र – मतदेय स्थल – संवेदनशील -अति संवेदनशील
चकराता – 117 – 131 – 137 – 14 – 13
कालसी – 111 – 122 – 130 – 12 – 28
विकासनगर- 53 – 114 – 242 – 103 – 100


निर्विरोध निर्वाचन
विकासखंड
चकराता सीट – पद – निर्विरोध
सदस्य ग्राम पंचायत – 841 – 555
ग्राम प्रधान – 177 – 63
क्षेत्र पंचायत – 40 – 14
जिला पंचायत – छह – शून्य


विकासखंड कालसी
सीट – पद – निर्विरोध सदस्य
ग्राम पंचायत – 793 – 536
ग्राम प्रधान – 111 – 45
क्षेत्र पंचायत – 40 – आठ
जिला पंचायत – पांच – शून्य


विकासखंड
विकासनगर सीट – पद – निर्विरोध सदस्य
ग्राम पंचायत – 569 – 254
ग्राम प्रधान – 53 – दो
क्षेत्र पंचायत – 40 – एक
जिला पंचायत – सात – शून्य