Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Uttarakhand Panchayat Chunav Result: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के क्षेत्र में जीत हासिल की कांग्रेस ने, जीती जिला पंचायत सीट

अल्मोड़ा। सोमेश्वर ब्लॉक की पल्यूड़ा जिला पंचायत सदस्य सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संतोष कुमार ने भाजपा समर्थित भीमराम को करीब 1100 मतों से हराकर…

अल्मोड़ा। सोमेश्वर ब्लॉक की पल्यूड़ा जिला पंचायत सदस्य सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संतोष कुमार ने भाजपा समर्थित भीमराम को करीब 1100 मतों से हराकर निर्णायक जीत दर्ज की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यह जीत इसलिए इतनी ज्यादा खास है क्योंकि यह सीट प्रदेश सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के विधानसभा क्षेत्र में आती है। कुल 45 जिला पंचायत सीटों वाले अल्मोड़ा जनपद में कांग्रेस को मिली यह पहली सीट है जिसने पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर ला दी है।

वहीं भाजपा के लिए यह हार उस क्षेत्र में चिंता का विषय बन गई यहां खुद पार्टी की वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधित्व करती हैं।


बताया जा रहा है कि पल्यूड़ा सीट पर कांग्रेस की जीत स्थानीय स्तर पर बदलते जनमत का संकेत है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसे जनता का बदलाव और अपने ऊपर विश्वास बताया।

संतोष कुमार की जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने इसे आगामी पंचायत चुनावों में कांग्रेस के लिए शुभ संकेत बताया।