Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब सरकार अनाथ बच्चों के लिए 18 साल तक करायेगी एफडी मिलेंगे ₹4000

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में आपदा में माता-पिता को खोलने वाले बच्चों को केंद्र की पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के माध्यम से सहायता…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में आपदा में माता-पिता को खोलने वाले बच्चों को केंद्र की पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के माध्यम से सहायता देने की घोषणा की है जिसके बाद चयनित बच्चों को 18 साल तक ₹4000 की सहायता राशि दी जाएगी।

इसके साथ ही प्रत्येक बच्चे को 10 लाख रुपए की एफडी सरकार देगी जो उसे 23 साल की उम्र पर मिलेगी। इससे उसकी दीर्घकालिक देखभाल और कल्याण सुनिश्चित हो सकेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


शासन के एक अधिकारी का कहना है कि प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद सभी जिलों में एक बार आपदा में अनाथ हुए बच्चों का ब्यौरा लिया जाएगा फिर उन्हें इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

आपको बता दे की कोविड काल के दौरान भी राज्य में कोविड के कारण अनाथ में 44 बच्चों को इस योजना का लाभ दिया गया था। इसके अलावा कोविड के कारण माता-पिता समेत अभिभावकों को खोने वाले बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से भी लाभान्वित किया गया था।