Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

CP Radhakrishnan Oath: देश के 15वे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

सीपी राधाकृष्णन ने आज शुक्रवार को उपराष्ट्रपति की शपथ ले ली है। राधाकृष्णन देश के 15वे उपराष्ट्रपति बने हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राधाकृष्णन को…

सीपी राधाकृष्णन ने आज शुक्रवार को उपराष्ट्रपति की शपथ ले ली है। राधाकृष्णन देश के 15वे उपराष्ट्रपति बने हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राधाकृष्णन को राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति पद के लिए शपथ दिलाई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

दरअसल सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत हासिल की। आपको बता दे कि यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफा देने के बाद आयोजित किया गया था।

एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को मंगलवार को भारत के 15वे उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया। चुनाव के बाद राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने परिणाम घोषित किया और बताया कि 781 सांसदों में से 767 ने मतदान किया जिसमें 98.2 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।