Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मौसम विभाग में बारिश का अलर्ट किया जारी, 2 दिन तक आठ जिलों के स्कूल रहेंगे बंद

उत्तराखंड मौसम विभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के बाद प्रदेश के आठ जिलों में आज और कल स्कूल में…

उत्तराखंड मौसम विभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के बाद प्रदेश के आठ जिलों में आज और कल स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आपको बता दे की मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया है और लगभग 8 जिलों में छुट्टियां घोषित की गई है। यह छुट्टियां 13 और 14 अगस्त के लिए घोषित हुई है। किसी भी तरह के अनहोनी होने से बचने के लिए बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।


आपको बता दे कि उत्तराखंड मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया जिसके वजह से स्कूल में छुट्टियां घोषित की गई है क्योंकि पिछले दिनों देखा गया कि लगातार बारिश की वजह से देहरादून के अलावा अन्य जिलों में भी जल भर गया जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 24 से 48 घंटा के अंदर प्रदेश में भारी बारिश होगी इसको लेकर उत्तराखंड आपदा प्रबंधन भी सतर्क हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में एसडीआरएफ एनडीआरएफ के जवानों को तैनात किया गया है और उनसे 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है।


वही प्रदेश के तमाम जिलों में अधिकारियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया। अधिकारियों से अपने फोन 24 घंटे चालू रखने के लिए कहा गया और किसी भी अप्रिय घटना के तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।


उत्तराखंड में इन दोनों बारिश आफत बनकर बरस रही है। प्रदेश में उत्तरकाशी आपदा के बाद राज्य सरकार बेहद सतर्क है। अलग-अलग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कई जगहों पर भूस्खलन के चलते सड़के बंद है वहीं भारी बारिश के अलर्ट के बाद उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग भी सतर्क दिखाई दे रहा है।