Uttarakhand- कुंभ (kumbh mela-2021) के पहले शाही स्नान पर संतों और श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

देहरादून, 11 मार्च 2021
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज हरिद्वार में हर की पौड़ी (kumbh mela-2021)
पहुंचकर मां गंगा से प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की।

new-modern

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कुंभ (kumbh mela-2021) का प्रथम शाही स्नान है। इसे विशेष बनाने के लिए सभी साधु-संतों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सभी साधु-संत काफी खुश नजर आ रहे हैं साथ ही प्रशासन भी जनता की समस्याएं दूर करने के लिए मुस्तैदी से लगा है। उन्होंने कहा कि दिव्य, भव्य और सुरक्षित कुंभ के आयोजन के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

इस (kumbh mela-2021) के अवसर पर शाही स्नान के लिए मां गंगा के तट पर आए साधु-संतों और श्रद्धालुओं का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का गंगाजली, प्रसाद और चुनरी भेंट कर स्वागत किया।

यह भी पढ़े..

Kumbh mela 2021 उत्तराखंड— कुम्भ कार्यों में पारदर्शिता और ईमानदारी बनाएं रखने को गम्भीरता से ले: सीएम

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी साधु-संतों का आभार जताया। कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मां गंगा में शाही स्नान करने के लिए श्रद्धालु रात से ही जुटने लगे थे। जनता की सुविधा के लिए सरकार ने सभी इंतजाम कर रखे हैं।

कई श्रद्धालुओं ने आज सुबह स्नान किया और वे सुरक्षित अपने घरों को लौटे। इसके पश्चात अखाड़े के साधु-संतों का स्नान शुरू हुआ और सभी ने शांतिपूर्ण तरीके से स्नान किया। सभी अखाड़े के साधु संतों का स्नान होने के पश्चात फिर जनता ने स्नान किया।

यह भी पढ़े..

Uttarakhand breaking- नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा हृदयेश (Indira Hridayesh) की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ (kumbh mela-2021) में जनता के लिए कोई भी रोक-टोक नहीं है, किसी से भी सख्ती नहीं की जाएगी। उन्होंने जनता से निवेदन किया कि कोविड-19 से बचाव की गाइडलाइन का पालन करने के साथ ही मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/