Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Uttarakhand corona update – मंगलवार को 116 नये केस, 2 ने गंवाई जान

uttarakhand corona update 19 January 2021 देहरादून। उत्तराखण्ड में भी पूरे देश की तरह कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। आज 116…

uttarakhand corona update 19 January 2021

देहरादून। उत्तराखण्ड में भी पूरे देश की तरह कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। आज 116 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 95039 पहुंच गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


आज शाम उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 2 लोगों की मौत हुई वही इसी दिन 251 लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

शिक्षा विभाग (Education Department) से बड़ी खबर- 1 फरवरी से इन कक्षाओं के लिए खुलेंगे स्कूल!

अब वर्तमान में उत्तराखण्ड में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1992 रह गई है जबकि अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उत्तराखण्ड में कुल 90133 लोग ठीक हो चुके है जो कि 94.84 प्रतिशत है। आज तक उत्तराखण्ड में 1619 लोग कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा चुके है।


आज अल्मोड़ा में 3, बागेश्वर जिले में 1, देहरादून जिले में 55, हरिद्वार जिले में 7, नैनीताल जिले में 28, पिथौरागढ़ जिले में 4, रूद्रप्रयाग जिले में 1,ऊधम सिंह नगर जिले में 1 और उत्तरकाशी जिले में 8 सैंपल कोरोना पॉजिटिव आये है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw