shishu-mandir

अग्निपथ योजना के खिलाफ उत्तराखंड में पदयात्रा करेगी कांग्रेस पार्टी

editor1
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी फिर से नई ऊर्जा के साथ जनता के मुद्दे उठाने जा रही है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक में तय किया कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी का विरोध करते हुए कांग्रेस अग्निपथ योजना के खिलाफ पदयात्रा करेगी। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य बड़े कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

new-modern
gyan-vigyan

कांग्रेस पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भारतीय सेनाओं में भर्ती के लिए अग्निवीर योजना का सबसे ज्यादा असर उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य पर पड़ा है। उत्तराखंड कुमांऊ और गढ़वाल रेजिमेंट का घर है, इसलिए अग्निवीर योजना से युवाओं के भविष्य को हुए नुकसान और बेरोजगारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस एक पदयात्रा करेगी।

saraswati-bal-vidya-niketan