उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शव पहुंचा निवास पर

पिथौरागढ़ । उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ पहुंच गया है। जोलीग्रांट हवाई अड्डे से पार्थिव शरीर को विशेष एयर एंबुलेंस…

IMG 20190608 WA0019

पिथौरागढ़ । उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ पहुंच गया है। जोलीग्रांट हवाई अड्डे से पार्थिव शरीर को विशेष एयर एंबुलेंस से पिथौरागढ़ नैनी सैनी एयरपोर्ट लाया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
IMG 20190608 WA0013

अपने नेता के पार्थिव शरीर को देखने के लिये लोगों का भारी जनसमूह इस मौके पर देखा गया। ऐसा लग रहा था कि अपने नेता की मृत्यु पर मानो पूरा पिथौरागढ़ रो रहा हो। पिथौरागढ़ में आज बाजार बंद रहे और शै​क्षणिक संस्थान भी बंद रहे। इसके बाद पार्थिव शरीर को पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान अंतिम दर्शन के लिये लाया गया।

IMG 20190608 WA0014

पार्थिव शरीर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथसिंह और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशं​क, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारीख, कैबिनेट मंत्री सहित लोकसभा सांसद अजय टम्टा,अजय भट्ट, विधायक महेश नेगी, और पिथौरागढ़ के लोगों ने अपने श्रद्वासुमन अर्पित किये। अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान खड़कोट ले जाया गया। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा रामेश्वर को जायेगी।

IMG 20190608 WA0017