Uttarakhand Cabinet meeting— मुनस्यारी नगर पालिका और भीमताल नगर पंचायत को मिलेगा नगर पालिका का दर्जा, नंदानगर बनेगी नई नगर पंचायत

Uttarakhand Cabinet meeting — उत्तराखण्ड कैबिनेट की बैठक में मुनस्यारी को नगर पालिका बनाने और भीमताल नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने का फैसला लिया…

Uttarakhand Cabinet meeting — उत्तराखण्ड कैबिनेट की बैठक में मुनस्यारी को नगर पालिका बनाने और भीमताल नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही चमोली जिले में नंदानगर को नगर पंचायत बनाया जाएगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इस निर्णय के साथ ही अब पूरे प्रदेश में नगर निकायों की संख्या 105 हो गयी है। इनमें 9 नगर निगम, 45 नगर पालिका और 50 नगर पंचायत शामिल है। आज यानि गुरूवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। कैबिनेट बैठक में हरबर्टपुर,रुद्रप्रयाग,कीर्तिनगर और नरेंद्रनगर का सीमा विस्तार करने का भी निर्णय लिया गया। पिथौरागढ़ के विकासखंड मुनस्यारी की ग्राम पंचायत सरमोली (शंखधूरा व सरमोली राजस्व गांव), जैंती, मल्ली घोपट्टा, बूंगा और ग्राम पंचायत तल्ली घोपट्टा मुनस्यारी नगर पालिका में शामिल होंगे।वही चमोली जिले के मुख्यालय घाट में नंदानगर के नाम से नगर पंचायत बनाई जाएगी।


कैबिनेट बैठक में कई नगर निकायों के सीमा विस्तार का भी निर्णय लिया गया।
रुद्रप्रयाग नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग के सीमा का भी विस्तार करते हुए राजस्व ग्राम बर्सू, जयमंडी, डागसेरा, औण, कालापहाड़ और राजस्व ग्राम धवेली (उमरानारायण मंदिर से धवेली गदेरे तक), राजस्व ग्राम जवाड़ी (केदारनाथ मुख्य मार्ग बाईपास पुल से जवाड़ी बाईपास पुल तक) के क्षेत्र को इसमें शामिल किया जाएगा। नगर पंचायत कीर्तिनगर का सीमा विस्तार किया जाएगा। टिहरी गढ़वाल की सीमा से लगे ग्राम सभा घिल्डियाल गांव जाखड़ी के अंतर्गत राजस्व ग्राम मांडाकुटी सैंण के छूटे हुए 32 परिवारों सहित ग्रामसभा रामपुर के राजस्व ग्राम मोहननगर को नगर पंचायत कीर्तिनगर में शामिल किये जाने का निर्णय लिया गया।


इसके साथ ही हरबर्टपुर नगर पालिका परिषद का भी सीमा विस्तार करने का निर्णय लिया गया। वही नरेंद्रनगर में नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर का भी सीमा विस्तार करने का निर्णय लिया गया।