उत्तराखंड बजट सत्र 2025: देहरादून में हो सकता है आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार से किया अनुरोध

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा बजट सत्र की तैयारियां जोरों पर हैं, और संभावना जताई जा रही है कि यह सत्र 17 फरवरी से शुरू हो…

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा बजट सत्र की तैयारियां जोरों पर हैं, और संभावना जताई जा रही है कि यह सत्र 17 फरवरी से शुरू हो सकता है। हालांकि, अभी तक सत्र की तिथि और स्थान को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि इस बार का बजट सत्र देहरादून में ही आयोजित किया जाए। उन्होंने इसके पीछे भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में मौजूद ध्वनि गूंज (इको) की समस्या को कारण बताया है। इस समस्या के समाधान के लिए आईआईटी रुड़की से अध्ययन कराया गया था, लेकिन अभी तक इस पर पूरी तरह से काम नहीं हो पाया है।

विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि देहरादून स्थित विधानसभा भवन को डिजिटलाइज्ड कर दिया गया है, जिससे वहां पेपरलेस सत्र का संचालन सुचारू रूप से हो सकता है। दूसरी ओर, भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में अभी भी कुछ तकनीकी सुधारों की जरूरत है, जिनमें ध्वनि गूंज की समस्या प्रमुख है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय सरकार का होगा, लेकिन अगर सत्र भराड़ीसैंण में आयोजित किया जाता है, तो वहां उपस्थित सभी लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, उन्होंने भरोसा जताया कि अगले दो-तीन महीनों में भराड़ीसैंण में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।