उत्तराखण्ड ब्रेकिंग — सड़क किनारे वाहन से टक्कर में गुलदार की मौत

अल्मोड़ा। रविवार की सुबह वन्य जीव प्रेमियों के लिये एक दु:खद खबर लेकर आई। अल्मोड़ा में सुबह मार्निग वॉक पर गये लोग सड़क पर एक…

अल्मोड़ा। रविवार की सुबह वन्य जीव प्रेमियों के लिये एक दु:खद खबर लेकर आई। अल्मोड़ा में सुबह मार्निग वॉक पर गये लोग सड़क पर एक गुलदार के शव को देखकर हैरत में पड़ गये। माना जा रहा है कि रात को किसी वाहन की टक्कर में गुलदार की मौत हुई होगी।

Uttarakhand breaking Leopard killed in collision with a roadside vehicle

घटनास्थल धारानौला बस स्टेशन से लगभग आधे​ किलोमीटर आगे मकेड़ी के पास का है।
वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने बताया कि उन्हे लोगों ने मकेड़ी के पास एक गुलदार के शव पड़े होने की सूचना दी है। बताया कि मौके पर वन ​​विभाग की टीम भेजी गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos