uttarakhand breaking- ​नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाचार्य पर दर्ज हुआ मुकदमा

पढ़ाई में मदद करने के बहाने ​नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज हुआ हैं। मामला देहरादून का है। एक स्कूल के…

पढ़ाई में मदद करने के बहाने ​नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज हुआ हैं। मामला देहरादून का है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


एक स्कूल के प्रधानाचार्य ने पढ़ाई में मदद के बहाने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की हरकत कर दी। अब किशोरी के पिता की शिकायत पर प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से प्रधानाचार्य फरार चल रहा हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया हैं।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी के पिता की आमदनी कम है और आरोपी प्रधानाचार्य ने कई बार किशोरी को पढ़ाई में मदद की थी। उसके पिता का कहना है कि बचपन से ही वह बच्ची को पढ़ाई में मदद करता आया है और उन्हे पहलेकभी यह नही लगा प्रधानाचार्य इस तरह की हरकत कर सकता हैं। आरोपी प्रधानाचार्य का दो वर्ष बाद रिटायरमेंट होना है।


राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिगली झाझरा के प्रधानाचार्य के खिलाफ एक नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वही प्रधानाचार्य फरार बताया जा रहा हैं।


पुलिस के अनुसार प्रधानाचार्य पर आरोप है कि उसने अपने परिचित के घर जाकर नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ की।


पुलिस के अनुसार प्रधानाचार्य शिव कुमार तोमर 15 वर्षीय किशोरी के पिता का परिचित है। आरोप है बुधवार देर शाम को वह किशोरी के घर में तब पहुंचा जब वह अकेली थी और उसे अकेला देखकर छत में ले गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी बीच उसके पिता घर में आ गये और किशोरी ने नीचे जाकर पिता को इसकी जानकारी दी।


किशोरी के पिता ने इसके बाद देर रात प्रेमनगर थाने में तहरीर सौंपी। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले की जांच दरोगा स्वाति चमोली को सौंपी गयी हैं। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर लिये है।