उत्तराखण्ड ब्रेकिंग— पति से हुआ झगड़ा और महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान

Tragic - Married woman fed up with husband hanged himself

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

पति से कहासुनी के बाद महिला ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। महिला की उम्र 38 वर्ष है। मामला बागेश्वर जिले का बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को पंद्रहपाली गांव निवासी 38 वर्षीय दया देवी और उसके पति में झगड़ा हुआ और महिला आवेश में आकर फांसी के फंदे में झूल गई। परिजन महिला को लेकर लगा लिया। परिजन महिला को लेकर बागेश्वर के जिला अस्पताल गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


आज यानि शनिवार की सुबह पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।इधर कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया गृहक्लेश के कारण यह घटना घटित हुई जान पड़ती है। बताया कि महिला व उसके पति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और महिला ने आवेश में आकर यह कदम उठा लिया। उन्होंने कहा कि पूरी जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

Newsdesk Uttranews: