shishu-mandir

उत्तराखण्ड ब्रेकिंग— ब्रेक फेल होने से पलटी कार, 7 घायल

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

पिथौरागढ़। आज केमू स्टेशन पिथौरागढ़ के पास एक कार अचानक ब्रेक फेल होने के कारण सड़क पर पलट गयी, जिससे कार में सवार तथा पैदल चल रहे कुल 07 लोग घायल हो गये। घटना में कोमल सिंह पुत्र शेर सिंह, मेघा, देवकी मेहरा, प्रेमा मेहरा, प्रिया मेहरा, बीना आर्या, देवेन्द्र सिंह घायल हुए हैं।

saraswati-bal-vidya-niketan

यातायात प्रभारी प्रताप सिंह नेगी व TSI दरबान सिंह मय ट्रैफिक पुलिस कानि0 राजेश सिंह, कानि0 प्रकाश भट्ट, कानि0 भूपेन्द्र कुमार ने तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया।
दुर्घटना के बाद चालक द्वारा बताया गया कि कार का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिस कारण कार सड़क पर पलट गयी। जानकारी के अनुसार घटना में किसी भी व्यक्ति को गम्भीर चोट नहीं आयी है।