shishu-mandir

Uttarakhand: हमारा ‘हिन्दुस्तान, उत्तराखंड हज 2021’ पुस्तक का विमोचन

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

देहरादून, 02 जून 2021

new-modern
gyan-vigyan

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने सचिवालय में हमारा ‘हिन्दुस्तान, उत्तराखंड हज 2021’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक उत्तराखण्ड राज्य हज समिति द्वारा उत्तराखण्ड राज्य से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु प्रकाशित की गई है।

saraswati-bal-vidya-niketan

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हज यात्रियों के लिए प्रकाशित की गई इस पुस्तक में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का समावेश किया गया है। यह पुस्तक हज यात्रियों के मार्गदर्शन के साथ-साथ आमजन के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी वर्गों एवं उनके सामाजिक व सांस्कृतिक विकास की धारणा को बल मिले। उत्तराखण्ड राज्य हज समिति द्वारा हाजियों की सुविधा हेतु किये जाने वाले कार्य सराहनीय है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल अध्यक्ष राज्य हज समिति शमीम आलम, अब्दुल सत्तार अंसारी, सरफराज जाफरी, हाफिज असलम कादरी, योगेश अग्रवाल, कुलदीप कुमार, मोहम्मद मीसम, रईस अहमद आदि मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos