shishu-mandir

उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने घोषित की अपनी टीम, यहां देखें सूची

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी टीम घोषित कर दी है। सूची में
9 उपाध्यक्ष,3 महामंत्री, समेत सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के नाम शामिल है।

new-modern
gyan-vigyan


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा जारी सूची में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री
1 कोषाध्यक्ष और 1 सहकोषाध्यक्ष के नाम शामिल है। बलवंत भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, डॉ कल्पना सैनी, श्रीमती नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेन्द्र बिष्ट, देशराज कर्णवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वही शशांक रावत को भाजयुमो प्रदश अध्यक्ष बनाया गया है।

saraswati-bal-vidya-niketan


साकेत अग्रवाल को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। आशा नौटियाल को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जोगेंद्र पुंडीर को भाजपा किसान मोर्चा
का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राकेश गिरी को भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। समीर आर्य को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष,
इंतजार हुसैन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी है। वही ,खिलेंद्र चौधरी,राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।