Pithoragarh- सरकार की रीति नीति और विकास को धरातल पर उतारने के हो रहे प्रयास: महेंद्र भट्ट

editor1
2 Min Read
Screenshot-5

पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से शुरू किए गए सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को पिथौरागढ़ के एक बैंक्वेट हाल में प्रबुद्धजन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि सरकार की रीति नीतियों तथा राज्य सरकार के विकास के रूपरेखा को धरातल पर उतारने के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

holy-ange-school

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश आज विश्व में अपनी नई पहचान बनाने में सफल हुआ है। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश देवलाल ओर सह संयोजक चारू चंद्र जोशी ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया।

ezgif-1-436a9efdef

कार्यक्रम में सामाजिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने और उसके माध्यम से जनचेतना के विकास और सरकार के प्रयासों को जन जन तक पहुंचाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

इस दौरान बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एड ब्रजेश जोशी, अनिल रौतेला व अन्य अधिवक्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को डीडीहाट के विधायक और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र वल्दिया आदि ने संबोधित किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पन्त, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरीश जोशी, नगरपालिका पिथौरागढ़ के अध्यक्ष राजेन्द्र रावत, जिला महामंत्री महिमन कन्याल, बसंत जोशी, जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह वल्दिया, गोपू महर, इन्दर लुंठी, दिवाकर जोशी, राजेन्द्र जोशी, माला सौन, जीवन कापड़ी, मुन्नी पांडेय, मीनू बिष्ट, बीरेन्द्र साह, गिरीश जोशी, गणेश भंडारी, उर्बादत्त भट्ट, बसंत वर्मा, योगेश चंद, कमलेश धारियाल, सोनू चंद, शेखर भट्ट, शुभम चंद, मदन जोशी, हरीश रावत, सौरभ पन्त, गेहराज पाण्डेय, सुरेश कसनियाल, युधिष्ठिर चंद, रविन्द्र रजवार जगजीवन धुरियाल, प्रमिला बोरा समेत विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित गणमान्य लोग, पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Joinsub_watsapp