Uttarakhand- उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित, जानें किस पार्टी को कितनी मिली सीटें

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की मतगणना का परिणाम बीते कल आ चुका है। अल्मोड़ा सीट पर परिणाम सबसे देर में आया। इस बार भी भाजपा को बहुमत से काफी ज्यादा 47 सीटे भाजपा का वोट शेयर 44.3% रहा।

holy-ange-school

कांग्रेस पार्टी पिछली बार के प्रदर्शन से कुछ बेहतर करते हुए 19 के अंक तक पहुंची है।हालांकि कांग्रेस बहुमत के जादुई आकंड़े 36 सीट से बहुत दूर रही। कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी चुनाव हार गए। कांग्रेस पार्टी को 37.9% वोट मिले।

ezgif-1-436a9efdef

इस बार 2 सीटें बहुजन समाज पार्टी को भी मिली है जिसका वोट शेयर 4.82% रहा। जबकि 2 सीटें निर्दलीयों के खाते में गई है।

uttarakhand-assembly-seats-results-know-which-party-got-how-many-seats


प्रदेश की राजनीति में पहली चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी किसी भी विधानसभा सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई। यहां तक कि पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को भी हार का सामना करना पड़ा। आप का वोट शेयर 3.31% रहा। उत्तराखण्ड क्रांति दल, उपपा जैसे क्षेत्रीय दलों और वाम पार्टियों का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। प्रदेश में कुल 46840 वोट नोटा में भी पड़े जिसका वोट शेयर 0.9% रहा है।

Joinsub_watsapp