UPSIDA: नोएडा में यूपीसीडा ने बिल्डरों पर कसी नकेल, रिकवरी सर्टिफिकेट किया जारी

Advertisements Advertisements उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने तीन बिल्डरों को 17.86 करोड़ की आरसी जारी किया है। तीनों बिल्डर परियोजना में करीब 5000…

n6662183141748568507841bbbe504a0c5ef563d01578e314c7d5a072f761e65e9e1b6692b4e7b5889a0c32
Advertisements
Advertisements

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने तीन बिल्डरों को 17.86 करोड़ की आरसी जारी किया है। तीनों बिल्डर परियोजना में करीब 5000 खरीदार हैं। UPSIDA राशि का बकाया होने पर, दस्तावेजों में कमी के कारण बिल्डर परियोजना को अधिभोग और पूर्णता प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है।


इससे फ्लैट की रजिस्ट्री रुकी हुई है। डिजाइन अर्क परियोजना का भी एक करोड रुपए बकाया है। यूपीसीडा बकाया राशि के सापेक्ष परियोजना में बिना बिके फ्लैट को सील किया जाएगा। इसके लिए परियोजना का सर्वे कराया जा रहा है।


फ्लैट खरीदारों को मालिकाना हक में बिल्डरों पर बकाया राशि बड़ी अड़चन दिखाई दे रही है। बकाया राशि का भुगतान न करने के कारण अधिक भूख पर पूर्णता प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा सका है।

इससे फ्लैट खरीदारों को मालिकाना हक मिलने में काफी देरी हो रही है। खरीदार फ्लैट के रजिस्ट्री के लिए लगातार मांग कर रहे हैं। बकाया राशि की वसूली के लिए आरसी की कार्रवाई की गई है


यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि ला गैलेक्सिया, ओएसिस, शिवालिक बिल्डर के खिलाफ आरसी जारी की गई है।

गैलेक्सिया के खिलाफ आठ करोड़, ओएसिस के खिलाफ नौ करोड़ व शिवालिक बिल्डर के खिलाफ 86 लाख रुपये की आरसी जारी कर जिला प्रशासन को बकाया राशि वसूली की अनुरोध किया गया है। बिल्डरों पर बकाया के अलावा दस्तावेजों में भी कमी है। दस्तावेजों की कमी को पूरा करने के भी निर्देश बिल्डरों को दिए गए गए हैं।


अनिल शर्मा ने बताया कि डिजायन आर्क परियोजना पर भी एक करोड़ रुपये बकाया है। बकाया राशि के सापेक्ष बिना बिके फ्लैट को यूपीसीडा सील करेगा। बिना बिके फ्लैट की जानकारी के लिए सर्वे कराया जा रहा है, यह सर्वे पंद्रह दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।