UPSC Toppers Marks : क्या आपको पता है कि यूपीएससी में नंबर वन रैंक पाने वाले आदित्य श्रीवास्तव को मिले कितने मार्क्स यह रही मार्कशीट

Smriti Nigam
3 Min Read

UPSC CSE 2023 Toppers Marks : यूपीएससी में सिविल सेवा परीक्षा 2023 में सिलेक्ट कैंडिडेट्स के प्रीलिम्स मेंस और फाइनल टोटल मार्क्स जारी किए हैं यूपीएससी टॉपर रहे आदित्य श्रीवास्तव को प्रीलिम्स और  मेन्स में सबसे अधिक मार्क्स मिले हैं।

UPSC CSE 2023 Toppers Marks : संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 के टॉपर्स की लिस्ट के साथ उनके अंकों को भी जारी कर दिया है। यूपीएससी की तैयारी करने वाले इस आयोग की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। आयोग की ओर से जारी की गई लिस्ट के अनुसार नंबर वन रैंक हासिल करने वाले आदित्य श्रीवास्तव को कुल 1099 मार्क्स मिले हैं जबकि दूसरी रैंक हासिल करने वाले अनिमेष प्रधान को 1067 और तीसरे स्थान पर रहने वाली अन्य रेड्डी को 1065 मार्क्स मिले हैं।

यूपीएससी ने कुल 1016 चयनित कैंडिडेट्स के मार्क्स जारी किए हैं। जिसमें प्रीलिम्स, मेन्स एग्जाम और फाइनल टोटल मार्क्स शामिल हैं। यूपीएससी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यूपीएससी रैंक-1 टॉपर आदित्य श्रीवास्तव को प्रीलिम्स में 200, मेन्स में 899 और फाइनल टोटल 1099 मार्क्स मिले हैं।

यूपीएससी 2023 टॉप-10 टॉपर्स के मार्क्स

यूपीएससी टॉपर प्रीलिम्स    मेन्स            फाइनल
आदित्य श्रीवास्तव   200          899              1099
अनिमेष प्रधान।    175        892               1067
अनन्या रेड्‌डी          190        875              1065
पीके सिद्धार्थ रामकुमार185    874                1059
रुहानी।                   193      856              1049
सृष्टि डबास              186        862              1048
अनमोल राठौर         206        839              1045
आशीष कुमार         179        866               1045
नौशीन                 182         863              1045
ऐश्वर्यम प्रजापति      154         890              1044

एससी से अधिक रहा एसटी का कटऑफ

यूपीएससी ने 18 अप्रैल को कटऑफ मार्क्स जारी किया था। यूपीएससी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जनरल कैटेगरी का कटऑफ 75.41, इडब्लूएस की 68.02, ओबीसी की 74.75, एससी की 59.25 और एसटी का 47.82 रहा है। इसी तरह मेन्स में जनरल कैटेगरी का कटऑफ 741, EWS का 706, ओबीसी का 712, एससी का 694 और एसटी का 692 रहा है।